Patna Nephew Murder : पटना शहर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या उसी के भांजे ने सारे आम कर दी। इस घटना 12 सैकंड की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर सड़क पर बुजुर्ग के साथ थोड़ी दूरी पर चल रहा है, रास्ते में लोगों का चलना फिरना हो रहा है और कुछ गाड़ियां भी निकलती दिखाई दे रही हैं, जैसे ही रास्ते का मोड़ आता यही वह अचानक चाकू से कई हमले कर डालता है। वह हमला करते हुए हैवानियत से कई चाकू चलाते देखा जा सकता है और फिर आराम से टहलता हुआ वापस उसी रास्ते पर आ रहा है।
Patna Nephew Murder : क्या है मामला

दरअसल यह मामला पटना शहर के चौक थान क्षेत्र का है। जहां घटना घटी है वह बंगाली टोला के पास का इलाका है। जिसे मारा गया है वह 62 वर्षीय मोहम्मद रईस हैं और मारने वाला उन्ही का भांजा मोहम्मद रियाज बताया जा रहा है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है वह उसी सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड की गई है।
बता दें, मोहम्मद रईस पेशे से दर्जी का काम करते थे। घटना वाले दिन वह सुबह नाश्ता करके अपनी दुकान की ही तरफ जा रहे थे, इसी दौरान उनका भांजा रियाज उनके साथ चलने लगा। आरोपी के हाथ में धारधार चाकू लहरा रहा था। फुटेज में देखा जा सकता है वह कुछ कदम साथ चलते हैं पर जैसे ही रास्ते का बाएं तरफ का मोड़ आता है वैसे वह अपने मामा पर तेज चाकू के वार करना शुरू कर देता है। वह लगभग 10 बार चाकू से वार करता है।
फुटेज में दिखता है जैसे ही आरोपी पहला वार करता है वैसे ही मृतक सड़क पर गिर पड़ता है, उसके बाद वह चेहरे पर धड़ाधड़ वार करते जाता है।
Patna City Murder : गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी
बता दें इसी फुटेज के आधार पर पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस ने जिस हथियार से हमला किया उसे भी बरामद कर लिया गया है।
मृतक की बेटी शबनम खातून ने इस घटना के बाद अपने बयान में कहा है कि मोहम्मद रियाज नशे का आदी था, परिवार के लोग उसे माना करते थे पर वह मानता नहीं था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी को उसका मामा परेशान किया करता था इस वजह से गुस्से में आकार उसने अपने मामा की हत्या की। पुलिस को अपनी शुरुआती जांच में यह पारिवारिक विवाद लग रहा है पर वह अपनी आगे की जांच में जुटी है।
Nephew Kills Uncle : आसपास के लोग सहमे
बता दें, यह घटना बहुत निर्मम तरह से की गई है, खासकर दिनदहाड़े सारे आम इस हत्या को अंजाम दिया गया है, जिसमें आरोपी बेफ़िकर दिखाई दे रहा है। इस घटना के चलते आसपास इलाके में चिंता फेल गई है।
राजद ने अपने X हैंडल पर शेयर किया वीडियो
Trigger Warning
यही है नीतीश के निर्लज्ज चाटुकारों का “सपनों का बिहार”!
हर रोज हर गाँव गली हत्या, हर शहर मोहल्ले में बलात्कार!
सोई नाकारी @bihar_police , बेफ़िक्र भ्रष्ट भाजपा नीतीश सरकार!पटना में खुलेआम हत्या! हत्यारे को कानून और पुलिस का कोई डर नहीं! भागने की कोई जल्दबाजी… pic.twitter.com/AIqQEI3lmW
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) February 12, 2026
बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने सोशल मीडिया के X हैंडल पर इस खौफनाक वारदात को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो के साथ राजद ने लिखा है कि ‘यही है नीतीश के निर्लज्ज चाटुकारों का “सपनों का बिहार”! हर रोज हर गांव गली हत्या, हर शहर मोहल्ले में बलात्कार! सोई नाकारी बिहार पुलिस, बेफिक्र भ्रष्ट भाजपा नीतीश सरकार! पटना में खुलेआम हत्या! त्यारे को कानून और पुलिस का कोई डर नहीं! भागने की कोई जल्दबाजी नहीं!
यह भी पढ़ें – रिपोर्ट से उठा नया सवाल! अनुष्का यादव के अल्ट्रासाउंड में तेज प्रताप यादव का नाम, लालू परिवार पर टिकी निगाहें


Download Android App
Download iOS App




