UP में जाम छलकाना होगा महंगा, देसी दारू के बढ़े रेट, जानें अब कितने में बनेंगे पैग

Summary :

Desi Alcohol Rate Hike: उत्तरप्रदेश में देसी दारू पीने वालों को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दे ही साथ ही 2026-27 के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य भी रखा है। इस नई मंजूरी के साथ ही सिर्फ देसी शराब की कीमतें बढ़ाई गई है और अन्य किस्म की शराब पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि शराब के दाम प्रति बोतल के हिसाब से बढ़ाए गए है। वहीं देसी शराब के दाम बढ़ाने के साथ ही विदेशों में उत्तरप्रदेश की शराब को बढ़ावा दिया जा…

Desi Alcohol Rate Hike: उत्तरप्रदेश में देसी दारू पीने वालों को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दे ही साथ ही 2026-27 के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य भी रखा है। इस नई मंजूरी के साथ ही सिर्फ देसी शराब की कीमतें बढ़ाई गई है और अन्य किस्म की शराब पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि शराब के दाम प्रति बोतल के हिसाब से बढ़ाए गए है। वहीं देसी शराब के दाम बढ़ाने के साथ ही विदेशों में उत्तरप्रदेश की शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे उत्तरप्रदेश की जाम विदेशों में भी छलकेंगे। जानते है कि कितनी कीमत बढ़ाई गई है।

Desi Alcohol Rate Hike

Desi Alcohol Rate Hike
Desi Alcohol Rate Hike

नई आबकारी नीति के तहत देसी शराब के दाम 5 रुपये बढ़ाए गए है और 36 प्रतिशत अल्कोहल की देसी शराब का जाम छलकाना मंहगा हो जाएगा और यह 165 से बढ़कर 173 रुपए हो जाएगी और यह दाम 1 अप्रैल से बढ़ाए जाएंगे। जिससे 2026-27 वर्ष के लिए आबकारी को 71,278 करोड़ का राजस्व लक्ष्य रखा गया है। देसी शराब के दाम बढ़ाने के साथ अंग्रेजी शराब के दुकान के लिए लाइसेंस फीस को बढ़ा दिया गया है और दुकानों को देने के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

UP Desi Sharab New Cost

Desi Alcohol Rate Hike
Desi Alcohol Rate Hike

एक अप्रैल से शराब की बोतर औऱ दुकान समेत कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे बता दें कि देसी शराब के साथ ही अंग्रेजी शराब भी महंगी हो जाएगी और 10 रुपये से 30 रुपये तक रेट बढ़ेंगें। शराब के रेट बढ़ने के साथ ही 7.5 प्रतिशत कोटा और लाइसेंस का शुल्क भी बढ़ाया जाएगा। राजस्व बढ़ने के साथ ही किसानों को भी फायदा होगा।

ALSO READ: ‘सोती’ रही पुलिस, चलता रहा जिस्मफरोशी का धंधा; दरोगा समेत 3 सस्पेंड

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।