Patna News : पटना में Police ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया

Summary :

Patna News : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की युवा शाखा के प्रमुख के नेतृत्व में विधानसभा की ओर बुधवार को जुलूस निकाल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। Patna News : Police ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया पटना(Patna News) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साकेत कुमार के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अनुमति लिए बिना जुलूस निकाला था।कुमार ने कहा, ‘‘बिना अनुमति के निकाले जा रहे जुलूस को वीआईपी इलाके में पहुंचने से रोकने के लिए हमने ‘बोरिंग रोड’ चौराहा पर अवरोधक लगाये हुए थे।’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस…

Patna News

Patna News : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की युवा शाखा के प्रमुख के नेतृत्व में विधानसभा की ओर बुधवार को जुलूस निकाल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की।

Patna News : Police ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया

पटना(Patna News) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साकेत कुमार के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अनुमति लिए बिना जुलूस निकाला था।कुमार ने कहा, ‘‘बिना अनुमति के निकाले जा रहे जुलूस को वीआईपी इलाके में पहुंचने से रोकने के लिए हमने ‘बोरिंग रोड’ चौराहा पर अवरोधक लगाये हुए थे।’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवरोधक तोड़ने की कोशिश की और उनमें से कुछ ने पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया, जिसके बाद ‘हल्के बल का प्रयोग और पानी की बौछार का सहारा लिया गया।’

Bihar Police lathicharged on Bihar Pradesh Youth Congress workers during  protest in patna ann | पटना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का  लाठीचार्ज, प्रदर्शन के लिए सड़क पर ...

Patna News : पटना जिला पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘‘कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। जुलूस निकालने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है।’’इस बीच जुलूस का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और पेपर लीक जैसे मुद्दों को उजागर करने और अग्निवीर जैसी योजनाओं के विरोध में इस शांतिपूर्ण जुलूस पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया।

Bihar Police lathicharged on Bihar Pradesh Youth Congress workers during  protest in patna ann | पटना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का  लाठीचार्ज, प्रदर्शन के लिए सड़क पर ...

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सहयोगी भाजपा पर ‘‘वास्तविक मुद्दों को ठंडे बस्ते में डालने’’ और प्रश्न पत्र लीक विरोधी कानून लाकर खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए राज्य के विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं समय पर आयोजित की नहीं की जाती और पद वर्षों से रिक्त हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar