बिहार की राजधानी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पटना के पास नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में हथियारों के दम पर लूटपाट की गई। घटना को अंजाम देकर लुटेरे ट्रेन से निकल गए। वहीं पीड़ित महिलाओं ने हावड़ा के जीआरपी थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़ित महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने महिला से सोने की चेन और बैग छीन लिया। इस घटना के बाद ट्रेन में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई। वहीं सोने की चेन और बैग छीन कर आरोपी फरार हो गए।
20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाश ट्रेन की बोगी में चढ़े
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12274) पटना से निकली ही थी कि किसी ने ट्रेन की चेन पुल कर दी। ट्रेन रुकने पर 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाश ट्रेन की बोगी में घुस आए। इसके बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों के साथ बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने हथियार के दम पर उन्हें डराया भी।
बिहार हुआ औधोगिक विस्तारीकरण की ओर अग्रसर – जदयू राष्ट्रीय सचिव
जानकारी के मुताबिक, बदमाश ट्रेन की छह-सात बोगियों में घुसे और महिलाओं को निशाना बनाया। एक महिला की चेन छीन ली, जबकि एक अन्य महिला का बैग लेकर भाग गए। पुलिस के पास दर्ज की गई एफआईआर में महिलाओं ने बताया कि बदमाशों के पास हथियार भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



