बिहार की राजधानी पटना से छात्रों के भारी बवाल की खबर सामने आई है। बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी अराजकता देखने को मिली। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए सैकड़ों अभ्यर्थी देर रात ही स्टेशन पहुंच चुके थे। विवाद तब शुरू हुआ जब पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया औनारेबाजी की। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और गुस्साए अभ्यर्थियों ने ट्रेन के आगे ट्रैक पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस हंगामे के बीच कुछ उपद्रवियों द्वारा ट्रेन में तोड़फोड़ करने की भी खबर है।
Student Uproar in Patna: पुलिस को करनी पड़ी तीन राउंड हवाई फायरिंग
हंगामे की खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति को काबू में करने के लिए आईजी जितेंद्र राणा और एसपी समेत प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पर डटे हुए हैं। इस बवाल के दौरान आईजी जितेंद्र राणा और रूपसपुर थाना प्रभारी को मामूली चोटें आई हैं। अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तीन राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद स्टेशन परिसर में काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
Patna, Bihar: A protest by exam candidates at Patliputra Railway Station turned violent, with reports of train vandalism. Police used tear gas, fired warning shots, and conducted a baton charge to disperse the crowd. The situation remains tense pic.twitter.com/ElBCYed38D
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने में जुटा है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिसकर्मियों को लगी चोट: आईजी जितेंद्र राणा
आईजी जितेंद्र राणा ने कहा, “यहां लगभग 200-250 छात्र थे जो ट्रेन को चलने से रोक रहे थे। जब पुलिस ने आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल के साथ मिलकर उन्हें रास्ता खाली करने के लिए मनाने की कोशिश की, तो उनमें से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। पुलिस ने भीड़ को हटा दिया गया और अब सभी ट्रेनें फिर से चलने लगी हैं। हमारे कुछ कर्मियों को भी पत्थर लगे। हालांकि कोई गंभीर चोट या बड़ी समस्या नहीं है।”
Student Clash at Patliputra Railway Station: ‘असामाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी’
डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया, “देर रात हमें सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रेन की व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे हैं। हालांकि स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया था और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से ही वहां मौजूद थीं। खबर है कि कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शनकारियों के बीच मिल गए और पत्थरबाजी करने लगे। इसके बाद कम से कम बल का इस्तेमाल करके भीड़ को हटाया गया और शांति बहाल की गई। अब स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।”























