Bihar TRE 4 teacher recruitment : पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच BPSC ने TRE-4 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। छात्रों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया जिसके बाद BPSC की तरफ से यह नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
बता दें, TRE-4 के अंतर्गत 32,388 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी। वहीं 1 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। आवेदन करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर है। इस समय परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
बता दें, छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और कहा था कि इस समय-सीमा के भीतर TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी किया जाए, वरना वे शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। वहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरोसा दिलाया कि TRE-4 का नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस बार खाली पदों की संख्या पिछली घोषणाओं की तुलना में ज़्यादा होगी।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि BPSC ने परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और नोटिफिकेशन किसी भी समय आ सकता है।
इससे पहले उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद संकेत मिले कि इस बार पहले से तय संख्या से अधिक पदों पर भर्तियां आ सकती हैं। शिक्षा मंत्री ने छात्रों से आंदोलन खत्म कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।
जानिए क्या थी बड़ी मांगे –
सिंगल फेज एग्जाम : छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया में पीटी और मेंस की दोहरी व्यवस्था का कड़ा विरोध किया है। छात्रों का तर्क है कि वे पहले से ही B.Ed, STET और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर चुके हैं, इसलिए दो चरणों की परीक्षा का कोई औचित्य नहीं है।
नोटिफिकेशन जारी :: अभ्यर्थियों ने मांग की है कि TRE-4 का विज्ञापन तुरंत निकाला जाए और शिक्षा मंत्री पद छोड़ें। मांगें पूरी न होने पर 5 दिनों के भीतर बिहार विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें – कुएं में मोटर ठीक करने उतरे पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत, दमकलकर्मी भी हुआ बेहोश



Download Android App
Download iOS App



