महाबैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंची PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती

Summary :

नीतीश कुमार द्वारा आयोजित की गई विपक्षी दलों की महाबैठक में 23 जून को पटना में होने वाली है,

नीतीश कुमार द्वारा आयोजित की गई विपक्षी दलों की महाबैठक 23 जून को पटना में होने वाली है, मेगा बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी  की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती गुरुवार को पटना पहुंची है।
कई बड़े दिग्गज नेता लेंगे मेगा बैठक में भाग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ एक महागठबंधन बनाने के प्रयासों को लेकर विपक्षी नेताओं की एक बैठक बुलाएंगे। बैठक में कांग्रेस, अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, एनसीपी नेता शरद पवार, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, उद्धव ठाकरे,  सीएम केजरीवाल और कई अन्य नेता शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर बन सकती है रणनीति
इस मेगा बैठक का उद्देश्य पीएम मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के एक साथ आने के लिए आधार तैयार करना है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं। 

Desk Team