पटना, (पंजाब केसरी) :उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के अनुरोध पर रेलवे ने जब राज्य से बाहर फंसे मजदूरो, छात्रों को वापस लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की शुरुआत की, तब से 6 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित लाया जा चुका है। दूसरी तरफ राजद का बिहार के लिए 2000 बसें और कांग्रेस का यूपी के लिए 1000 बसें भेजने का दावा खोखला साबित हुआ।
श्री मोदी ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर जारी करने वाली बिहार प्रदेश कांग्रेस एक भी मजदूर को वापस नहीं ला सकी। प्रियंका गांधी ने बसों के जो नंबर दिये, उनमें ऑटो रिक्शा, ट्रक-ट्रैक्टर के नंबर मिलने से चारा घोटाला की याद ताजा हो गई। जिस चारा घोटाले के चार मामलों में लालू प्रसाद सजा काट रहे हैं, उसमें पशु और चारा ढोने के लिए स्कूटर तक के नंबर दिये गए थे। राजद और कांग्रेस मजदूरों की पीड़ा पर राजनीति करने के लिए फर्जीबाड़ा करने के अपने हुनर साझा कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



