पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाना जरूरी : श्याम रजक

Summary :

लायंस क्लब ऑफ पटना फेवरिट के द्वारा आज वृक्षारोपण समारोह का आयोजन उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में किया गया।

पटना, (राकेश कुमार) :  लायंस क्लब ऑफ पटना फेवरिट के द्वारा आज वृक्षारोपण समारोह का आयोजन उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में किया गया। समारोह के उद्घाटनकर्ता श्याम रजक, उद्योग मंत्री, बिहार सरकार ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाना जरूरी है। इस मौके पर डी. जी. इलेक्टेड संजय अवस्थी भी मौजूद थे। संस्थान के निदेशक  अशोक कुमार सिन्हा  पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हर तरह के आयोजन में काफी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इस समारोह में करीब 100 वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया। 
 मालूम हो कि उद्योग मंत्री  श्याम रजक पर्यावरण संरक्षण हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं और जनता को जागरूक करते रहे हैं।  क्लब की प्रेसीडेंट बिम्मी महासेठ ने कहा कि प्रकृति अनमोल है तो हमसबों को इसके संरक्षण के लिए जरूरी प्रयास करना चाहिए। अत्याधिक वृक्षारोपण के दृढ़ संकल्प के साथ इस संस्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे मनुष्य को पर्याप्त मात्रा में  आक्सीजन मिल सकेे।  क्लब की प्रेसीडेंट महासेठ ने कहा कि हम सभी जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए मंत्री   श्याम रजक के प्रति  आभार प्रकट करती है। मौके पर क्लब की ओर से उषा झा, गीता शर्मा, रजनी परासर, रीना कुमारी, निलोफर, रंजना शाही, सुनिता, पम्मी, रागिनी इत्यादि  मौजूद थे।

Ujjwal Jain