बिहार में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने नोटिस जारी कर सभी अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं। इसके साथ ही आदेश नहीं मानने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
बिहार डीजीपी ने अपने आदेश में कहा है कि पुलिस की ड्यूटी ऐसा काम है जिसमे एक पुलिस कर्मी को हर समय चौकन्ना रहने की जरूर है। एक पुलिसकर्मी जब वीआईपी की सुरक्षा, यातायात सुरक्षा और व्यवस्था के दौरान चौराहे पर तैनात होता है या फिर जब वह अन्य जगहों पर चेकिंग करता है तो अनावश्यक मोबाइल के उपयोग से वह अपने कर्तव्य से भटक जाता है। जिससे इनकी कार्यक्षमता और दक्षता में कमी आती है।

बता दें कि सूबे में कई पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान फोन इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा था, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने यह सख्त कदम उठाया है। पुलिसकर्मी और अधिकारी ड्यूटी ने दौरान मोबाइल का गैर जरूरी इस्तेमाल या फिर सोशल मीडिया या दूसरे माध्यमों से जुड़कर मनोरंजन करते हैं।
आदेश में ये भी कहा गया है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का गैर जरूरी इस्तेमाल करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने ये फरमान जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App



