जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के नेता एवं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह के कहने पर उन्हें जदयू में शामिल किये जाने के बारे में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दावे को झूठा बताया है।
श्री किशोर ने ट्वीट कर आश्चर्य जताते हुए कहा, ‘‘मुझे आपने (नीतीश) जदयू में क्यों और कैसे शामिल कराया, इस पर इतना गिर कर झूठ बोल रहे हैं। मुझे अपने रंग में रंगने की आपकी यह बेहद खराब कोशिश है। इस संबंध में यदि आप सच बोल रहे हैं तो कौन विश्वास करेगा आपमें अभी तक श्री अमित शाह की सिफारिश पर आए व्यक्ति को नहीं सुनने का साहस अभी तक बचा हुआ है।’’
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) से लेकर राष्ट्रीय नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर लगातार जारी विरोध और जदयू के रुख पर हमले को लेकर श्री किशोर लगातार पार्टी के नेताओं के निशाने पर रहे।
इसी बीच आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जदयू नेताओं के साथ आज हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री किशोर के संबंध में पूछे जाने पर कहा, ‘किसी को हम थोड़ ही पार्टी में लाए थे।
अमित शाह के कहने पर मैंने प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल कराया था। अमित शाह ने मुझे कहा था कि प्रशांत को पार्टी में शामिल कर लीजिए। अब अगर उन्हें जदयू के साथ रहना है, तो पार्टी की नीति और सिद्धांतों के मुताबिक ही चलना पड़ेगा।’


Download Android App
Download iOS App



