देश के मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में अपने जनसुराज पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे है। उनकी यह यात्रा 2 अक्टूबर को शुरू हुई थी। इस बीच प्रशांत किशोर कई बड़े बयान दे रहे है। वो कभी नीतीश कुमार पर निशाना साधते है तो कभी केंद्र सरकार के फैसलों पर भी सवाल उठा देते है। इस बार पीके ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर लगाया आरोप
दरअसल, प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नीतीश कुमार पर 15 साल पहले एक गांव में जूता फेंकने की घटना हुई थी, जिसकी वजह से गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा ‘नवलपुर-बेतिया रोड की हालत ऐसी है कि अगर कोई व्यक्ति पांच किलोमीटर चल ले तो उसे दमे की बीमारी हो जाए। सुबह से चल के आ रहे हैं, खांसी नहीं रुक रही है, घुटने तक धूल है। 15 बरस से यही हाल है, क्यों है।’ ऐसा इसलिए हैं, क्योंकि कई साल पहले इसी गांव में किसी ने नीतीश कुमार के ऊपर जूता फेंका था और सीएम इस बात से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने यहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया।
वही, इससे पहले उन्होंने दावा किया था की नीतीश कुमार कभी भी बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते है। पीके ने अपने बयान में कहा, ‘नीतीश कुमार बीजेपी के संपर्क में है। वो हमेशा एक रास्ता खुला छोड़ेंगे ताकि वो भविष्य में बीजेपी के साथ हाथ मिला सके। इसलिए सीएम ने जेडीयू सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए बीजेपी के साथ संवाद के लिए एक रास्ता खुला रखा है। ‘
जेडीयू को देनी पड़ी सफाई
वही, प्रशांत किशोर के दावों पर केसी त्यागी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार कसम खा चुके है कि वो बीजेपी के साथ दुबारा कभी भी हाथ नहीं मिलाने वाले है।कुमार 50 साल से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं जबकि प्रशांत किशोर छह महीने से हैं। वो बस भ्रम फैला रहे है।
दोनों नेता करते है एक-दूसरे पर हमला
हम आपको बता दें, नीतीश कुमार ने भी पिछले दिनों दावा किया था कि कई साल पहले प्रशांत किशोर ने उन्हें कांग्रेस के साथ जेडीयू का विलय करने की सलाह दी थी। वही, नीतीश के आरोपों को प्रशांत किशोर ने गलत बताया था। उनका कहना था कि नीतीश कुमार बुजुर्ग हो गए है, इसलिए ऐसे बयान देते रहते है।


Download Android App
Download iOS App



