पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को गठबंधन धर्म पालन करने की नसीहत दी है। कुशवाहा ने कहा कि राजद गठबंधन धर्म का पालन करे। इसके नेता अनावश्यक टीका-टिप्पणी करने की बजाय अपनी पार्टी को मजबूत करने का उपाय सोचे। कांग्रेस एक ऐतिहासिक पार्टी और कन्हैया कुमार हमारे नेता हैं। ऐसे में राजद फालतू टिप्पणी नहीं करे।
प्रवीण कुशवाहा ने आगे कहा कि मेरा लालू यादव और तेजस्वी यादव से भी अनुरोध है कि वो अपने नेताओं की जुबान को नियंत्रित रखें अन्यथा गठबंधन को नुकसान हो सकता है। पहले ही राजद अपने क्रियाकलापों को लेकर दूसरे दलों की निगाहों में हैं। उन पर लगातार हमले हो रहे हैं, ऐसे में पार्टी के नेता पहले खुद को काबिल बनाएं और पार्टी पर लगे धब्बे को मिटाएं। गौरतबल है कि राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कन्हैया कुमार को लेकर कटाक्ष कि या था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष का पद खाली है। उन्हें ही कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया जाए।


Download Android App
Download iOS App



