एक्ट्रेस समांथा ने एलिमनी के 200 करोड़ रुपये लेने से किया इनकार, कहा – नहीं चाहिए एक भी पैसा!

Summary :

द फैमिली मैन सीरीज और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सामंथा 2017 में हुई शादी के बाद अब पति नागा चैतन्य अलग हो रही हैं। अभिनेत्री ने गुजारा भत्ता लेने से इनकार किया है।

साउथ स्टार सामंथा और नागा चैतन्य के अलग होने की खबरें एक लंबे समय से आ रही हैं। अब फाइनली दोनों ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि वह अब अलग हो रहे हैं। सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के इस कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी करके अलग होने की जानकारी फैंस से शेयर की हैं। अब खबरों की मानें तो सामंथा तलाक के लिए एक भी पैसा नहीं चाहती हैं। 
समांथा और नागा ने एक दूसरे को डेट करके के बाद शादी की थी। इन दोनों स्टार्स ने दो रिवाजों से शादी की थी। अब समांथा और नागा ने जब अलग होने का फैसला ले लिया है तो इनके फैंस को इससे बड़ा झटका लगा है। 
 समांथा प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की घोषणा की है। समांथा प्रभु ने लिखा है, ‘बहुत सोच-विचार के बाद मैंने और नागा चैतन्य ने अलग होने का निर्णय लिया है।  हम अपने रास्ते जाएंगेl हमारी दोस्ती बनी रहेगी।  हम अपने प्रशंसकों और मीडिया से सपोर्ट की अपेक्षा करते हैं।  उन्होंने इस कठिन समय में जो प्राइवेसी दी, उसके लिए आभार।’
अब खबरें आ रही हैं कि समांथा प्रभु को तलाक के तौर पर 50 करोड़ बतौर एलिमनी मिलेगी।  हालांकि उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया है।  सूत्रों के अनुसार समांथा अक्कीनेनी को 200 करोड़ रुपए सेटलमेंट के तौर पर ऑफर किए गए थे।  हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को खत्म करने के लिए 1 रुपए लेना भी स्वीकार नहीं किया है।  सूत्रों ने यह भी कहा, ‘समांथा का दिल टूटा हुआ है और वह परेशान है।  उन्हें बस प्यार और दोस्ती चाहिए और अब यह सब खत्म हो गया है।  वह और कुछ भी नहीं चाहती।’
आपको बता दें कि नागा चैतन्य-सामंथा अक्किनेनी की प्रेम कहानी 2010 में ‘ये माया चेसावे’ में काम करने के दौरान शुरू हुई थी। इस फिल्म के बाद ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। उन्होंने 2017 की जनवरी में सगाई कर ली।  दोनों 7 अक्टूबर, 2017 को गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे। 
दोनों के अलग होने की चर्चा तब शुरू हुई थी जब सामंथा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना नाम समांथा अक्किनेनी से बदलकर अक्षर ‘S’ कर दिया था, एक्ट्रेस के कदम से फैंस काफी हैरान रह गए थे। 

Desk Team