पटना पंजाब केसरी: बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधान पार्षद सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान चौधरी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को श्रीमद्भागवत गीता की प्रति भेंट की।
बिहार में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद चौधरी को ही दिल्ली रवाना हो गए थे और मंगलवार को वे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चौधरी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह से इस औपचारिक मुलाकात कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है तथा भारत विश्वगुरु बनने की दिशा आगे कदम बढ़ा रहा है। इससे पहले मंगलवार को श्री चौधरी बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावडे से मिलकर भी उनका आभार जताया। इस मौके पर श्री तावडे ने भी चौधरी को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताया कि आपके नेतृत्व में भाजपा बिहार में सफलता की नई उंचाइयों पर पहुंचेगा और जन कल्याण में अपनी भागीदारी निभाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार प्रभारी को भरोसा दिया कि आप सभी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा।


Download Android App
Download iOS App



