पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि देश जब कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन और मजदूरों-गरीबों की अधिकाधिक मदद की तिहरी चुनौतियों से जूझ रहा है, तब कांग्रेस-राजद जैसी वंशवादी पार्टियों के युवराज सरकार के हर कल्याणकारी कदम में खोट निकालने को ही जनसेवा मान रहे हैं। किसी को पीएम केयर्स फंड के प्रति जनता का भरोसा खल रहा है, तो कोई प्रवासी मजदूरों के काम पर लौटने के शुभारम्भ को रिवर्स माइग्रेशन बता रहा है। जिनके राज में बिहार से लाखों लोगों का महापलायन हुआ, लेकिन मजदूरों को रोकने की कोई योजना नहीं बनी, वे आज परम संवेदनशील दिखने का नाटक कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों को बाढ़ से लेकर आतंकवादी हमलों तक से बचाने में लगी सेना की गलत तस्वीर दुनिया के सामने पेश करने वाले तीन फोटोग्राफरों को पुलित्जर पुरस्कार मिलने की बधाई देकर राहुल गांधी ने फिर साबित किया कि वे टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना से सबूत मांगे और धारा 370 को हटाने का विरोध किया, लेकिन आतंकी सरगना को मार गिराने में सेना को बधाई नहीं दी। कांग्रेस एनडीए सरकार के विरोध और भारत विरोध में फर्क करना भूल गई है।


Download Android App
Download iOS App



