बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं तथा उमस भरी गर्मी जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 30़.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के सीमांचल के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया और भागलपुर का 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



