आखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश सिंह कछवाहा ने किया बड़ा ऐलान , बिहार सरकार के आड़े हाथों लेते हुए कहा,जिस प्रकार से पूर्व सांसद आनंद मोहन के साथ सरकार दोगली नीति खेल रही है सजा पूरा होने के बावजूद भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है जबकि वह पूर्ण रुप से निर्दोष हैं उसके बावजूद भी सजा उन्होंने कांटा अब सरकार को चाहिए कि उन्हें सम्मान पूर्वक सहरसा मंडल कारा से रिहा करें।
नितेश सिंह कछवाहा रखना सहयोगियों से और प्रेस के साथियों से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार से स्वर्णो क्षत्रिय और राजपूतों के साथ भेदभाव बिहार में किया जा रहा है यह दुखद है और यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो बिहार में एक बड़ा आंदोलन का आगाज होगा , नितेश सिंह कछवाहा ने कहा कि,जिस प्रकार से हमारे समाज के एमपी एमएलए विधायक जीतकर लोकसभा और विधानसभा में बैठते हैं लेकिन अपने समाज के मुद्दों को नहीं उठाते, पूरा बिहार का बच्चा-बच्चा महिला पुरुष न्याय प्रिय लोग आनंद मोहन जी के साथ हैं ।
नीतीश कुमार ने लांच किया था की महाराणा प्रताप का प्रतिमा पटना बिहार में लगाया जाएगा और पूर्व सांसद आनंद मोहन को रिहा किया जाएगा बहुत जल्द करीब 2 सालों से ज्यादा बीत गया अभी तक ऐसा नहीं हुआ उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया, अब समाज जाग चुका है, और आनंद मोहन जी के साथ हैं यदि पटना में सिंह गर्जना रैली हुई, हाल को भी कोरोना वायरस चल रहा है इसका भी ध्यान हम लोगों को रखना है तो पूरे पटना का चक्का जाम होगा और एक बहुत बड़ा शक्ति पटना बिहार की धरती पर उभर कर सामने आएगी, और जब भी हम सभी को मौका मिलेगा हम लोग एक बड़ा आंदोलन करने के लिए तत्पर रहेंगे ।
नितेश सिंह कछवाहा ने अपने साथियों के साथ कहा कि हम लोगों को कोविड-19 पर भी ध्यान देना है और गाइडलाइंस का पालन करना है, और हम लोगों का लड़ाई भी जारी रहेगा, मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह राष्ट्रीय प्रचारक राहुल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जय सिंह राजपूत, ठाकुर महेंद्र सिंह भदोरिया आदि मौजूद थे


Download Android App
Download iOS App



