बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लालू प्रसाद यादव के सामने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। जिसके बाद अब राजद में दरार की खबरे लगातार आ रही है। अब कहा जा रहा कि लालू नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द करेंगे, जिसपर सभी की निगाहें टिकी है। उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक का नाम नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सामने आया है।
बता दें, राष्ट्रीय जनता दल का अधिवेशन कार्यक्रम दिल्ली में चल रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए कई नेता दिल्ली पहुंच चुके है। लेकिन, अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह दिल्ली नहीं पहुंचे थे, जिस वजह से वो कार्यक्रम में शामिल होंगे कि नहीं इसे लेकर संशय बरकरार था, लेकिन आज उन्होंने अपना इस्तीफा देकर सब कुछ क्लियर कर दिया।
तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया
वही, पिछले दिनों जगदानंद सिंह की नाराजगी पर तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दे दी थी। जिसके बाद सियासत और भी गरमा गई। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘ जगदानंद सिंह जी से नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने हमसे कुछ कहा भी नहीं है। बैठक में वे शामिल होंगे कि नहीं निर्णय उनको लेना है।’ ज्ञात हो कि जगदानंद सिंह पार्टी के पुराने नेता रहे है। वो लालू यादव के करीबी माने जाते है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके और लालू परिवार में दरार की खबरे सामने आ रही थी।
विवादों में जगदानंद सिंह
दरअसल, सबसे पहले जगदानंद सिंह ने तेजस्वी को 2023 में सीएम बनाने की बात कह दी थी। जिसके बाद खबर आई कि सीएम नीतीश जगदानंद सिंह से नाराज हो गए है। इसके बाद पार्टी की तरफ से एक आदेश जारी किया गया कि कोई भी नेता मीडिया में तेजस्वी या लालू परिवार पर कोई बयान नहीं देगा। अभी ये विवाद थमा ही था कि जगदानंद सिंह के बेटे से लालू ने इस्तीफे की मांग कर ली और सुधाकर सिंह को अपना इस्तीफा देना पड़ा।
पार्टी नेतृत्व से नाराज प्रदेश अध्यक्ष
इसी के बाद से खबरे आने लगी की जगदानंद सिंह पार्टी नेतृत्व से नाराज थे। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बेटे पर हुई कार्रवाई के बारे में बात करते हुए मीडिया के सामने आकर कह दिया था कि उनके बेटे ने बलिदान दिया है। जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद खबर आई कि लालू उनसे नाराज हो गए है। लेकिन, राजद की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



