नम आखों के साथ बिग बी ने किया बड़ा खुलासा, रोते हुए बोले- कभी नहीं भूल पाऊंगा

Summary :

सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में अमिताभ के साथ पत्नी जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी दिखाई पड़ रहे हैं। शो में ऐसा क्या हो गया जिसे अमिताभ भावुक होकर रोने लग गए। आखिर इस प्रोमो में क्या खास है आइए जानते है।

टीवी का सबसे लोकप्रिय शो कौन बनेगा
करोड़पति
14 शुरुआत से ही खबरों में बना हुआ है। हाल
ही में शो का एक नया प्रोमो पोस्ट किया गया है। प्रोमो मे अमिताभ बच्चन रोते हुए
दिख रहे हैं। महानायक को रोते देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए है। सोशल मीडिया पर
भी ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में अमिताभ के साथ पत्नी जया बच्चन और
अभिषेक बच्चन भी दिखाई पड़ रहे हैं। शो में ऐसा क्या हो गया जिसे अमिताभ भावुक
होकर रोने लग गए। आखिर इस प्रोमो में क्या खास है आइए जानते है।

बता दें कि महानायक
अमिताभ बच्चन के बर्थ-डे स्पेशल एपिसोड के लिए जया और अभिषेक सेट पर पहुंचेगें। इस
दौरान दोनों अमिताभ को खास सरप्राइज देने वाले हैं। इस खास एपिसोड के कई प्रोमो वीडियो
सामने आ चुके हैं। हर एक वीडियो के साथ फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ रही है। वहीं,
प्रोमो में ऐसा कुछ भी दिखाया जा रहा है जिसे देखने के बाद फैंस परेशान भी हैं।

शो के नए प्रोमो
में अमिताभ अपने कुछ पुराने पलों को दुहराते हुए देखे जा सकते हैं। अमिताभ बच्चन
अपनी जिंदगी के कुछ खास क्षण को देख भावुक भी नजर आ रहे हैं। हालांकि ये क्लिर
नहीं हो सका है कि क्या देख महानायक भावुक हो गए हैं।

वहीं, इस प्रोमो
में जया बच्चन हॉट सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा जया बिग बी के
कुर्सी पर बैठी अमिताभ और अभिषेक से सवाल करती भी दिखाई दे रही हैं। प्रोमो में जया
अमिताभ से पूछती हैं कि
अगर
टाइम मशीन होगी तो आप
 किस
साल में वापस जाना चाहेंगे और क्यों
? जिसका जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं- मैं जाना
 चाहूंगा….अमिताभ इतना कहते हैं कि फिर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो चलने
लगता है
। वीडियो में एक
घर की झलक दिखाई गई है
। ब्लैक
एंड व्हाइट वीडियो देखकर तो लग रहा है कि अमिताभ बच्चन अपने पेरेंट्स से जुड़ा कोई
राज खोलेंगे
। अमिताभ इस बारे
में बात करते हुए काफी इमोशनल भी हो जाते हैं
। उनकी आंखों से आंसू छलकने लगते हैं।

वीडियो के बैकग्रांउड
आवाज में बताया जा रहा है कि ऐसा क्या बताया है अमित जी ने जो अभी तक
किसी को नहीं पता है। अब बिग बी के जिंदगी का ये बड़ा राज शो के टेलीकास्ट होने के
साथ ही खुलेगा।


शो में जया ने अमिताभ को एक और सरप्राइज दिया
है। जिसे देखने के बाद बिग बी इमोशनल होकर कहते हैं कि
शब्द नहीं हैं हमारे पास…लेकिन आज का दिन मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।  

Desk Team