पटना, (पंजाब केसरी) : भाजपा के पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा ने कहा कि बिहार विधान सभा के चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी ने आरा में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कैमूर में जो बातें कहीं हैं उसपर, सामान्य मतदाताओं को गंभीरता से विचार करना बहुत जरूरी है। जे. पी. नड्डा जी ने तो सही ही कहा है कि माले ने राजद को हाईजेक कर लिया है । यह बात सही है कि जिस माले का कोई अस्तित्व ही नहीं रह गया था, उसको राजद ने जरूरत से ज्यादा सीटें दी है। यह तो उग्रवाद को बढ़ाने की ही कारवाई है। लालू जी के शासन काल में जिस तरह से नक्सलवाद फैला, नरसंहार बढ़ा वह तो सबने देखा ही था। योगी आदित्यनाथ जी ने भी सही ही कहा है कि एक तरफ जहां हम विकास की बात करते हैं, दूसरी तरफ महागठबंधन के लोग जाति और वंशवाद की बात करते हैं । जनता को इसमें यह तो चुनना ही पड़ेगा कि कौन सा मार्ग उचित है।
राजद को परिवारवाद एवं बाहुबली पर विश्वास : आर. के. सिन्हा
Summary :
भाजपा के पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा ने कहा कि बिहार विधान सभा के चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी ने आरा में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कैमूर में जो बातें कहीं हैं


Download Android App
Download iOS App



