पटना, (जेपी चौधरी) : बिहार में राजनीतिक आंकलन अलग है। क्योंकि बिहार की राजनीति गांव से शुरू होती है जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत मानी जाती है। आजादी के बाद देश में पहले ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने जिन्हें गांव-देहात की चिंता करते हैं। मेरा राजनीतिक जीवन बिहार में गुजरा है और बिहार से ही मेरा सबसे अधिक लगाव है। ये बातें केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान चुनावी दौरा के बाद भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कौन ऐसा देश में प्रधानमंत्री है जिसने गरीबों की परवाह की हो। बिहार के बरौनी कारखाना बंद पड़ा था उसे खुलवाने का काम किया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन पूरे देश में 8 करोड़ लोगों को दिया गया और बिहार में 85 लाख दिया गया। पूरे देश में शौचालय अगर बना तो सबसे ज्यादा बिहार में ही बनाया गया। कृषि उद्योग घर बनाने की योजना अगर पूरे देश के साथ सबसे ज्यादा बिहार में दिया गया। 2022 तक कोई भी बेघर बिहारी बिना घर का नहीं रहेगा और उन्हें पक्का मकान दिया जायेगा। श्री प्रधान कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है दिन और रात पोपट की तरह चीन-चीन रट्टा मारते रहती है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान क्या बोलते हैं उससे हमलोगों को कोई लेना-देना नहीं है। मगर भाजपा और जदयू, वीआईपी एवं हम-से. पार्टी हमारे घटक दल में शामिल हैं। इनके नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे, जबकि देश के गृह मंत्री अमित शाह बोल चुके हैं जदयू को कम सीट मिले या ज्यादा उससे हमें कोई मतलब नहीं, लेकिन बिहार में एनडीए का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। एक प्रश्र के उतर में उन्होंने कहा कि जल्द ही रेल सेवा शुरू की जायेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री चिंतित हैं। कोरोना वायरस पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है इसलिए रेल सेवा बंद है और जल्द ही रेलवे सेवा शुरू की जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



