बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। राजद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राजद के पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष यादव ने शनिवार को यहां कहा कि पार्टी में उनके जैसे निष्ठावान एवं मेहनती सिपाही के लिए अब स्थान नहीं रह गया है। लगातार उनकी उपेक्षा हो रही थी बावजूद इसके वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे।
उत्तर प्रदेश में CM योगी ने UPSSF को मंजूरी दी, प्रमुख स्थलों की करेगा सुरक्षा
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में उन्होंने खून पसीना लगाया उसे छोड़ते हुए पीड़ तो जरूर हो रही है लेकिन अब इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं रह गया था। यादव ने अपने इस्तीफे से संबंधित पत्र प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार को ही राजद के पांच विधान पार्षद पार्टी से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



