बिहार विधानसभा को आज उसका नया अध्यक्ष मिल गया है। राष्ट्रीय जनता दल के (राजद) के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। राज्य में महागठबंधन वाली सरकार के गठन और बाद में विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ था।
इस महीने की शुरुआत में राज्य में सत्ता में आने के बाद ‘‘महागठबंधन’’ सरकार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सिन्हा आसान तक लेकर गए। सिन्हा अब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बन गए हैं। चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।
बिहार: नौकरी की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मामले में नहीं बन सकी रिपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, राजद विधायक भाई बीरेंद्र भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के महबूब आलम समेत अन्य नेता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



