राजद नेता की बिहार में हत्या, ईंट-पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतारा

Summary :

राजद नेता की हत्या से बिहार में सनसनी

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता राम जीनिस राय की हत्या ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीतामढ़ी में अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूचकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जिनिस राजद मुखिया लालू यादव के करीबी थे, जिससे पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बिहार सरकार पर लगातार हो रहे अपराधी घटनाएं को लेकर सवाल उठने शुरू हैं। इस बीच सीतामढ़ी से एक दिल दिहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां अपराधियों ने राजद नेता को अपना निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजद नेता राम जीनिस राय की मौत हो गई है। जिनिस राजद मुखिया लालू यादव के बेहद करीबी नेता थे।

राजद नेता की बिहार में हत्या

ईंट से हमला किया

बता दें कि बीते रात आरोपियों ने राजद नेता पर ईंट से हमला कर दिया था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था. बीती रात उनकी मौत हो गई. राजद नेता की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पूरा मामला डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव का है। जानकारी के अनुसार, राम जिनिस राय का उसी गांव के निवासी दिनेश सिंह कुशवाहा से पैसे को लेकर पुराना विवाद था।

आपसी विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आपसी विवाद के कारण राजद नेता की मौत हुई है। राम जिनिस राय का गांव के ही रहने वाले दिनेश सिंह से पैसे को लेकर बहसबाजी हुई, जिस दौरान कहासुनी बढ़ गई। झगड़ा बढ़ने पर दिनेश कुशवाहा और उनके साथी ने राय पर ईंट से हमला कर दिया। घायल के बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजद नेता की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश हैं।

पुलिस का बयान

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पुत्र शशि कुमार ने डुमरा थाने में आवेदन देकर दिनेश कुशवाहा पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके पिता ने अपनी बहन की शादी के लिए पैसे मांगे थे। इसी बात को लेकर कुशवाहा ने उन पर हमला किया। एसएचओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gold Rate Today: सोने के दाम में गिरावट, जानें आपके शहर में सोना-चांदी का भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।