दानापुर : दानापुर विधानसभा के उसरी बाज़ार में राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश महासचिव कमलदेव प्रसाद उर्फ के डी यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता पटना जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं संचालन युवा राजद के गुड्डू यादव ने किया।
इस सदस्यता अभियान में पांच सौ से ऊपर महिलाओं समेत युवाओ ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारों से सहमत होकर एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने की चाहत के उद्देश्य से राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव कमलदेव उर्फ के डी यादव ने कहा कि हर जाति और तबके के लोग भारी संख्या में राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
इस अवसर पर संजय यादव,शैलेन्द्र यादव,दिनेश गुप्ता,गुडडू यादव,मनीष कुमार,दिलीप सिंह, कुणाल कुमार,विजय यादव,झुन्नू सिंह,टुनटुनि यादव,अमित कुमार,सन्नी कुमार,अजय उर्फ नुनु,नवीन कुमार,आशीष सिंह,अवधेश करण्टू,उमेश पासवान, बाबू साहब, संतोष गुप्ता, कुणाल ठाकूर, पवन मांझी, विजेंद्र यादव, तपन, रवि कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



