राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को बताया कि उनके पिता का सिंगापुर में गुर्दा प्रतिरोपण का ऑपरेशन सफल रहा।
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
तेजस्वी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) ले जाए जाने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पिता जी का गुर्दा प्रतिरोपण ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू स्थानांतरित किया गया।’’
लालू की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को गुर्दा दिया है।तेजस्वी ने कहा, ‘‘गुर्दा दान करने वाली बहन रोहिणी आचार्य और (पार्टी के) राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।’’


Download Android App
Download iOS App



