पॉलिथीन की स्ट्रेचर को लेकर RJD का ट्वीट, ‘जंगलराज से डरते रहिए, आविष्कार झेलते रहिए’

Summary :

आरजेडी ने पॉलिथीन की स्ट्रेचर को नीतीश कुमार का आविष्कार बताया और ट्वीट कर कहा, ‘जंगलराज से डरते रहिए, आविष्कार झेलते रहिए।’

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पॉलिथीन की स्ट्रेचर को लेकर राज्य की मौजूदा सरकार पर हमला बोला है। आरजेडी ने पॉलिथीन की स्ट्रेचर को नीतीश कुमार का आविष्कार बताया और ट्वीट कर कहा, ‘जंगलराज से डरते रहिए, आविष्कार झेलते रहिए।’ 
ट्वीट के साथ आरजेडी ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें कुछ लोग एक वृद्ध मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए पॉलिथीन की चादर का इस्तेमाल स्ट्रेचर की तरह करते हुए नजर आ रहे। स्वास्थ्य सेवाओं की इस दुर्गति को लेकर आरजेडी ने शनिवार को ट्वीट किया।

ट्वीट में लिखा कि “नीतीश कुमार ने पॉलीथीन वाले स्ट्रेचर का किया आविष्कार। विश्व को बैशाखी पूर्ण अपने 16 वर्षों के शासन की दिखाई झलक और ताकत।’ आरजेडी ने आगे लिखा, ‘बिहार के भ्रष्ट और मरणासन्न स्वास्थ्य विभाग के क्रांतिकारी हैरतगंज करिश्मे से विश्व चिकित्सा जगत हैरान।’ उन्होंने बिहार के मतदाताओं पर भी तंज कसा और कहा, ‘जंगलराज से डरते रहिए, आविष्कार झेलते रहिए।’ 

Desk Team