केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) भर्ती घोटाला मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह उनके 17 ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची। पिता के खिलाफ इस कार्रवाई से उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य बुरी तरह भड़क गईं। इतना ही नहीं केंद्रीय जांच एजेंसी को उन्होंने ‘बेशर्म तोता’ तक बता दिया।
रोहिणी आचार्य ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में सीबीआई के लिए कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘लालू जी को डराने के लिए तोते को बुलाया है। एक बार फिर से छापेमारी का हथकंडा अपनाया है, बेशर्मों सुधर जाओ।’
अपने पिता के बचाव में उतरी राहिणी ने कहा, ‘सृजन घोटाले के सृजनकर्ता की साजिश है। लालू परिवार को बदनाम करने की अनैतिक नीति अपना रखी है।’ रोहिणी ने अपने एक ट्वीट में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। लालू की बेटी का कहना है, ‘रेलवे में हजारों-करोड़ों का मुनाफा देकर देश-दुनिया में जिसने नाम कमाया, आज देश बेचने वालों की टोली ने सत्ता का दुरुपयोग कर उन्हीं पर छापा मरवाया।’
रेलवे में हजारों-करोड़ों का मुनाफा देकर देश-दुनिया में जिसने नाम कमाया
आज देश बेचने वालों की टोली ने
सत्ता का दुरुपयोग कर उन्हीं पर छापा मरवाया..— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 20, 2022
दरअसल, सीबीआई ने लालू के खिलाफ नया केस दर्ज दिया है इसके अलावा उनके 17 ठिकानों पर भी छापेमारी की है। वहीं सीबीआई की एक टीम लालू यादव की बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवाज पर भी पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि, लालू पर यह कार्रवाई भर्ती केस में हुए भ्रष्टाचार के मामले में की गई है।
बता दें कि, जब यह भ्रष्टाचार हुआ था उस समय लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे। वह वर्ष 1990-97 तक पद पर रहें। भर्ती घोटाला में आरोप लगे है कि, इसमें नौकरी लगवाने के बदले जमीन की मांग की गई थी। इस मुद्दे के सामने आने पर विपक्ष ने भी काफी हंगामा किया था, और सीबीआई ने लालू और उनकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया था।


Download Android App
Download iOS App



