कटिहार में बुधवार की सुबह ट्रिपल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में अपराधियों में महिला और उसके दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी, जिसमें एक सौतेला बेटा है। घटना मंगलवार देर रात की है। सुबह तीनों का लहूलुहान शव कमरे में पाया गया। महिला के पति मो. फिरोज ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे वह गांव में मुहर्रम का बसिया खेल देखने के लिए गए थे। रात एक बजे जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और दो बच्चे खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए हैं। तीनों की मौत हो चुकी थी. गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई है. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया
देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने मो. फिरोज से घटना की जानकारी ली। हत्या किसने की और कब की यह किसी ने नहीं देखा। पति के जब वह घर पर नहीं था तब यह घटना हुई है। एसडीपीओ प्रेम नाथ राम के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस दोनों मिलकर घटना की जांच कर रही है। घटना को लेकर लोगों ने जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की प्रशासन से मांग की. घटना को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि रात 10 बजे से लेकर एक बजे के बीच का यह मामला है. जिस हथियार से हत्या की गई है उसे घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है. अन्य कई साक्ष्य भी घटनास्थल से मिले हैं. जल्द ही पुलिस इस मामले का उद्भेदन कर लेगी।


Download Android App
Download iOS App



