बिहार विधानसभा चुनावों में जब से प्रचार थमा है तभी से सभी नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला तेजी पकड़ रहा है। दरअसल, बिहार में पहले चरण का मतदान कल यानी 28 अक्टूबर को होगा। इस बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी देने वाले बयान पर तंज कसा है।
संजय जायसवाल ने कहा कि जिसके माता-पिता दोनों सीएम रहें हो और वो दसवीं पास नहीं कर सके और वो नौकरी देने की बात करता हो तो इससे हास्यास्पद कुछ नहीं हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना कहा कि हर परिवार को बेटे और बेटी को एक बराबर देखना चाहिए।
PM के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी ने दागे 11 सवाल, कहा- प्रदेश की इस बदहाली का जिम्मेवार कौन?
जिसकी बेटी डॉक्टर हो और जिसकी बेटी इंजीनियर हो उसको आगे बढ़ाने के बदले नौवीं पास को आगे बढ़ाना किसी भी परिवार के लिए गलत है। बता दें कि इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के पटना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर हमला किया। ठाकुर ने कहा कि जो अपने मां बाप का नहीं हुआ वह राज्य की जनता का क्या होगा।


Download Android App
Download iOS App



