बिगबॉस की एक्स कंटेस्टेंट और हरियाण की मशहूर डांसर सपना चौधरी बिहार के बेगूसराय में आयोजित छठ महोत्सव में अपना जलवा दिखाने पहुंचीं थी। हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। इस दौरान कार्यक्रम में हंगामा हो गया और फैंस ने जमकर बवाल काटा। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। जिसमे कई लोग घायल हो गए। सपना का कार्यक्रम बिहार के बेगूसराय में चल रहा था।
वो 11वें भरौल छठ महोत्सव में परफॉर्म करने के लिए सुदेश भोसले और हंस राज हंस जैसे कलाकारों के साथ यहां पहुंचीं थीं। प्रोग्राम में सपना चौधरी की एक झलक पाने को फैंस बेताब थे। रात तकरीबन 12 बजे सपना चौधरी स्टेज पर पहुंचीं, तो दर्शकों हूटिंग करने लगे। इस दौरान फैंस सपना चौधरी को करीब से देखने के लिए स्टेज के करीब आए गए और इस दौरान हंगामा हो गया। फैंस एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। मामले को संभालने में पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया। कार्यक्रम में 50,000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे. अफरा-तफरी के बीच सपना चौधरी ने 2 गाने गाए, मगर हालात काबू में नहीं होता देख आयोजकों को कार्यक्रम वहीं समाप्त करना पड़ा.


Download Android App
Download iOS App



