बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी का लटकता हुआ शव बरामद किया और हत्या के संदेह में पति को हिरासत में ले लिया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि थाना क्षेत्र के सिरिसिया बंगरा खुर्द गांव निवासी दारोगा सोनू गुप्ता की पत्नी ज्योति कुमारी (24) की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को कल शनिवार की देर रात को मिली। इसके बाद नगर थाना क्षेत्र के बड़ तेलपा मुहल्ला निवासी मृतका के पिता त्रिलोकी साह और चाचा विजय कुमार प्रसाद ने रिविलगंज थाना में ससुराल पक्ष पर ज्योति की हत्या करने के आरोप में एक आवेदन दिया।
पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि ज्योति की शादी सोनू गुप्ता से की गई थी। उन्हें एक बच्चा भी है। फोन पर ज्योति के ससुराल वालों ने शनिवार को बताया कि वह छत से गिर गई है, जिसके बाद वे सब रात में ही ज्योति के ससुराल पहुंचे और देखा कि ज्योति का शव पड़ हुआ था। मृतका के गले में काला निशान देखकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही ज्योति के पति सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




