पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने पार्टी में अपनी भूमिका से छुट्टी लेने की मंगलवार को घोषणा की।
शिवानंद ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा, ”थकान अनुभव कर रहा हूँ। शरीर से ज़्यादा मन की थकान है। संस्मरण लिखना चाहता था। वह भी नहीं कर पा रहा हूँ। इसलिए जो कर रहा हूँ उससे छुट्टी पाना चाहता हूँ”।
उन्होंने आगे लिखा है ” संस्मरण लिखने का प्रयास करूँगा। लिख ही दूँगा, ऐसा भरोसा भी नहीं है। लेकिन प्रयास करूँगा। इसलिए राजद की ओर से जिस भूमिका का निर्वहन अबतक मैं कर रहा था, उससे छुट्टी ले रहा हूँ”। शिवानंद पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) में थे पर बाद में वह राजद में शामिल हो गये थे।


Download Android App
Download iOS App



