पटना : राणा-भामा स्मृति समारोह में श्री राजपूत करणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बी. के. सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह और वैशाली सांसद रामा सिंह ने इतिहास के पन्नों में छिपे भामा षाह के सहयोग को इस कार्यक्रम में एक साथ समाज की पटल पर लाने का जो प्रयास किया है उसके लिए सम्पूर्ण क्षत्रिय समाज और वैश्य समाज आभारी रहेगा। हमें विश्वास है कि नया इतिहास बनाने की जो परिकल्पना इन दोनों नेताओं ने किया है उसे पूरा करने के लिए समाज के साथ साथ श्री राजपूत करणी सेना लगातार प्रयास जारी रखेगी।
बी. के. सिंह ने करणी सेना के संस्थापक संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी और क्षत्रिय समाज के प्रति आभार प्रकट किया कि उन्होंने हमें जिम्मेदारी सौंपकर समाज को सही दिषा में ले जाने का भरोसा दिखाया। प्रदेश अध्यक्ष बी. के. सिंह ने कहा कि जल्दी ही राज्य के सभी 38 जिलों में करणी सेना का संगठन पूरे तौर पर काम करने लगेगा और जहॉ भी राणा-भामा गठजोड़ को किसी भी प्रकार की सहायता या समर्थन की जरूरत होगी करणी सेना के सदस्य मदद को तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक टाल फ्री नम्बर जारी किया जाएगा और हेल्प डेस्क भी 24 घंटे कार्यरत रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



