सिवान में BJP नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी का हाफ एनकाउंटर

Summary :

Siwan Road Rage Murder: बिहार के सिवान में एक रोड रेज की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर अंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम एक मामूली झगड़े ने हिसंक रूप ले लिया। इस घटना में भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भतीजे हर्ष कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। नगर थाना के SHO ने बताया कि चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष सिंह के साथ किसी तिलक समारोह में जा रहे थे। रास्ते में अन्य परिजनों का इंतजार करते समय लगभग शाम 6:30 बजे उनकी गाड़ी…

Siwan Road Rage Murder: बिहार के सिवान में एक रोड रेज की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर अंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम एक मामूली झगड़े ने हिसंक रूप ले लिया। इस घटना में भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भतीजे हर्ष कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। नगर थाना के SHO ने बताया कि चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष सिंह के साथ किसी तिलक समारोह में जा रहे थे।

रास्ते में अन्य परिजनों का इंतजार करते समय लगभग शाम 6:30 बजे उनकी गाड़ी की टक्कर किसी दूसरी गाड़ी से हो गई। इसके बाद विवाद शुरू हुए और धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। मामले के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी छोटू का एनकाउंटर कर हिरासत में ले लिया है।

BJP Leader Nephew Murder: गोली लगने से हर्ष कुमार सिंह की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झड़प में आरोपियों में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंदन सिंह को भी गोली लगी,वह गंभीर रूप से घायल हैं। पहले उन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Siwan Road Rage Murder: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Siwan Road Rage Murder
Siwan Road Rage Murder (Source: Social Media)

इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घटनास्थल से हर्ष सिंह का शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chotu Yadav Encounter: 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर

इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें आरोपी छोटू गोली चलाते नजर आया। इसी के आधार पर पुलिस ने हुसैनगंज के हथौड़ा गांव निवासी छोटू यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए बताए गए ठिकाने पर ले गई। वहां पहुंचते ही आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें आरोपी के घुटनों में दो गोलियां लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत हथियार बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया।

Also Read: हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं पर SC ने कहा, ‘चिंता कानून का अभाव नहीं, उसे लागू करने को लेकर है’

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।