पटना : बिहार समेत देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच, बिहार कांग्रेस नेता ललन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस मानव समुदाय पर खतरा बन के आया है ,जिससे गरीब, असहाय, कमजोर ,असंगठित कामगार तथा घरों में काम करने वाली दाई , मजदूर, किन्नर के अलावे दिव्यांग समुदाय काफी प्रभावित हो रहे हैं । प्रदेश की सरकार ने दिव्यांग समुदाय के लिए किसी प्रकार की घोषणाएं विशेष तौर पर उन्हें खाने-पीने एवं दवाई की उचित व्यवस्था नहीं की है।
ललन ने कहा कि दिव्यांग चाहे वह पैर से हो या दृष्टि से हो या बोलने एवं सुनने में हो उन्हें एवं उनके बच्चे तथा उनके परिजन को काफी परेशानियों का सामना इस लॉकडाउन में करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दिव्यांग अन्य समुदाय एवं उनके परिजन मेरे पास समस्या लेकर आ रहे हैं उन्हें राज्य सरकार से किसी प्रकार की विशेष मदद नहीं मिल रही है।
आज हम सूबे के मुखिया से मांग करते हैं कि दिव्यांगों को चिन्हित कर सरकार द्वारा घर-घर उन्हें राहत पहुंचाया जाए और उनके खाते में अभिलंब 5000 रुपये के साथ दवाइयां एवं अन्य जरूरी सामग्रियों को पहुंचा कर दिव्यांग समुदाय को सुरक्षित रखा जाए।
बिहार की सरकार ने कई घोषणा की है इन घोषणाओं में दिव्यांगों को राशन का कोई प्रावधान नहीं है, दिव्यांग को राशन एवं दवाई नहीं मिलती है तो इनका जीना मुश्किल हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी मांग करती है सबसे पहले कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में बिहार के दिव्यांगों को विशेष प्रावधानों के तहत अविलंब मदद पहुंचाई जाए नहीं तो सरकार की घोषणा सिर्फ फाइलों में दबकर उसकी शोभा बढ़ाते रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



