शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बिहार के भोजपुर जिले में सिक्ख श्रद्धालुओं के एक जत्थे पर पथराव की घटना को लेकर वहां के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मामले की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने यहां ट्वीट कर घटना को निंदनीय बताया।
उल्लेखनीय है कि ट्रक से पटना साहिब से पंजाब लौट रहे सिक्ख श्रद्धालुओं से कल चरपोखरी थाना क्षेत्र के पास कुछ लोगों ने ध्यानी टोला में लक्ष्मी नारायण हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए चंदा मांगा था और मना करने पर युवकों ने उन्हें मारा पीटा। बाद में पथराव भी किया गया। घटना में छह से सात लोगों के घायल होने की सूचना है।


Download Android App
Download iOS App



