बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले का मानना है कि विराट कोहली के बाद अब भारतीय टीम के अगले टेस्ट कप्तान केएल राहुल को बनाया जाना चाहिए। क्योंकि 29 साल के सलामी बल्लेबाज लम्बे समय तक यह जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं। बता दें, विराट कोहली ने शनिवार की शाम भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी छोड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।

जगदाले ने हाल ही में कहा,मेरा मानना है कि भारत का अगला टेस्ट कप्तान ऐसा होना चाहिए जो लम्बे समय तक यह जिम्मेदारी संभाल सके। इस पैमाने के मुताबिक मैं देश के अगले टेस्ट कप्तान के रूप में केएल राहुल का नाम सुझाना चाहूंगा।

पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा कि राहुल ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है और भारत के साथ ही विदेशी सरजमीन पर भी रन बनाए हैं। जगदाले ने जोर देकर यह भी कहा कि बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को सुनिश्चित करना चाहिए कि अरबों रुपये के कारोबार से जुड़ी टी20 लीग आईपीएल के शक्ति केंद्र भारत के राष्ट्रीय क्रिकेट के नीति निर्धारण में कोई दखल न दे सकें।

बीसीसीआई के पूर्व सचिव ने कहा कि उन्हें कोहली का अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला खल गया क्योंकि वह खेल के इस प्रारूप में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे। उन्होंने कहा,‘‘भारतीय टेस्ट क्रिकेट में कोहली के योगदान को कतई नकारा नहीं जा सकता।


Download Android App
Download iOS App



