बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड का मामला आए दिन एक नया मोड़ ले रहा है। सुशांत के पिता के के सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने रिया चक्रवर्ती को सुपारी किलर करार दिया है।
महेश्वर हजारी ने कहा, रिया एक सुपारी किलर के रूप में सुशांत की जिंदगी में आई और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। सुशांत के पैसे तक ट्रांसफर करवा लिए। अब साफ नजर आ रहा है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। हजारी यहीं नहीं रुके उन्होंने अभिनेत्री रिया को विष कन्या तक बता दिया।
उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती का विष कन्या की तरह है जिसे साजिश के तहत सुशांत के पास भेजा गया था। सुशांत सिंह की मौत के पीछे एक बड़े गैंग का हाथ हो सकता है जिसने प्लान करके सुशांत की हत्या का खेल खेला है। इस मामले में पूरी तहकीकात की जरूरत है। महाराष्ट्र पुलिस की जांच सही दिशा में नहीं है।
इसलिए इस केस में सीबीआई से जांच होना जरूरी है। बिहार सरकार सुशांत के परिवार के साथ है और हम उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। राजनीति जगत से जुड़े कई लोग सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में सीबीआई जांच की मांग कर चुके है।


Download Android App
Download iOS App



