सुशील मोदी को महागठबंधन की चिंता करने की जरूरत नहीं : भाई अरूण

Summary :

आपको अपनी पार्टी में भी ढेर सारा विरोध हो गया पहले आप अपने पार्टी के अंदर अपनी स्वीकार्यता बनाएं तब जाकर महागठबंधन पर बोले।

पटना :  राजद प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार ने  कहा कि सुशील कुमार मोदी को महागठबंधन की चिंता करने की जरूरत नहीं है वह अपनी चिंता करें क्योंकि भाजपा के अंदर उनकी स्वीकार्यता समाप्त होती जा रही है भाजपा के अंदर सुशील कुमार मोदी को लोग पसंद नहीं करते हैं और सुशील कुमार मोदी जी भाजपा के नेताओं को पसंद नहीं करते हैं। 
 यही कारण है कि भाजपा के लोग उन्हें नीतीश कुमार के प्रवक्ता के तौर पर जानते हैं आज स्थिति यह है कि सुशील मोदी के कहने के बावजूद भी एनडीए के नेता के तौर पर नीतीश कुमार को भाजपा के लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं और मोदी जी को इस संबंध में की गई ट्वीट को आधा घंटे के भीतर ही हटाना पड़ा सुशील मोदी अपने मुंह मियां वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं भाजपा में आपका चरित्र  सब जानते हैं। 
आप छपास रोग से ग्रसित हैं तथा भाजपा में आप किसी का कद बढऩे नहीं देना चाहते हैं यही कारण है कि जब नित्यानंद राय भाजपा के अध्यक्ष बन कर आए थे तो आपने सुरेश शर्मा का उपयोग किया था आज सुरेश शर्मा कहां है या आप भी नहीं जानते हैं आज आप गिरिराज के बढ़ते कदम से घबरा गए हैं।  
पहले आप गिरिराज के बढ़ते कदम को रोकना आप के बस की बात नहीं है तो किस हैसियत से महागठबंधन की बात कर रहे हैं आज संजय जायसवाल जब प्रदेश अध्यक्ष बन कर आए हैं तब से आप और भी ज्यादा बौखला गए हैं और बौखलाहट में महागठबंधन के नेताओं को टारगेट कर रहे हैं दरअसल आप की राजनीति ही राजद विरोध पर टिका हुआ है पहले लालू जी का विरोध करते थे आज तेजसवी का लेकिन आप राजद का विरोध करते करते आपको अपनी पार्टी में भी ढेर सारा विरोध हो गया पहले आप अपने पार्टी के अंदर अपनी स्वीकार्यता बनाएं तब जाकर महागठबंधन पर बोले। 

Desk Team