पटना राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के 69वें जन्मदिन पर सोमवार को पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित प्रेसिडेंट चैम्बर में युवा मंच की ओर से सैकड़ों गरीब महिलाओं एवं बच्चों के बीच मिठाई एवं फल का वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद के जनसंपर्क अधिकारी सतीश राजू ने गरीबों के बीच फल एवं मिठाइयां वितरित करते हुए कहा कि ईश्वर से उन्हें स्वस्थ्य एवं दीघायु होने की कामना की। सांसद श्री सिन्हा हमेशा से गरीबों और असहायों की मदद के लिए तत्पर रहते है।
समाजसेवा करना उनके जीवन का मुख्य ध्येय रहा है। इसलिए युवा मंच ने उनके जन्मदिन पर गरीबों के बीच मिठाइयां और फल वितरित किया। उक्त मौके पर समाजसेवी संजय कुमार, केके कौशिक, सांसद प्रतिनिधि शैलेन्द्र नारायण सोनू, आनंद प्रसाद, संजय राय, नीरज श्रीवास्तव, अमित कुमार, शिवा कुमार, दीपू पाल, दीपक राज, नवीन ठाकुर सहित युवा मंच के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



