तेजप्रताप ने फिर तेजस्वी यादव के खिलाफ भरी हुंकार, राजद में मचा हड़कंप

Summary :

राजद में आए दिन कोई ना कोई भूचाल मचा रहता हैं। पिछले दिनों राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत खराब थी, जिस वजह से सभी का ध्यान उनकी तरफ केंद्रित था

राजद में आए दिन कोई ना कोई भूचाल मचा रहता हैं। पिछले दिनों राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत खराब थी, जिस वजह से सभी का ध्यान उनकी तरफ केंद्रित था, लेकिन अब जैसे ही लालू ठीक हुए वैसे ही उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बड़ा एलान कर दिया हैं, जिससे एक बार फिर लालू परिवार में बवाल मच गया हैं। 

Earthquake In Bihar : भूकंप के तेज झटकों से कांपा बिहार, कई जिलों में दिखा असर

दरअसल, पिछले दिनों तेज प्रताप यादव अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनता से बात करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि अभी महुआ विधानसभा क्षेत्र से तेजस्वी यादव के काफी करीबी माने जाने वाले नेता मुकेश रोशन विधायक हैं। अब तेजप्रताप के इस ऐलान के बाद तेजस्वी के समर्थक काफी नाराज हो गए हैं। 
तेजप्रताप ने जनता से किया बड़ा वादा 
वही, ये बात सभी जानते है कि मुकेश रौशन तेजस्वी के काफी करीबी माने जाते हैं, क्योकि जब सीबीआई ने राबड़ी आवास पर छापा मारा था तो मुकेश ही वो व्यक्ति थे, जिन्होंने आवास के बाहर तेजस्वी यादव जिंदाबाद और सीबीआई के मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। 
आपको बता दें, तेजप्रताप ने ऐलान किया कि अगर वो अगला चुनाव महुआ विधानसभा सीट से लड़े और जीत गए तो वो महुआ को जिला बना देंगे।  बहरहाल, अब तेजप्रताप के इस ऐलान के बाद राजद में एक बार फिर हलचल मच गई हैं। 

Desk Team