Tej Pratap Yadav का बड़ा ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Summary :

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री Tej Pratap Yadav ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक अहम घोषणा की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे इस बार महुआ विधानसभा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। Tej Pratap Yadav ने बताया कि उन्होंने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नाम की एक नयी पहल शुरू की है।यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक खुला मंच (ओपन प्लेटफॉर्म) है, जहां हर कोई जुड़ सकता है और समाज के लिए काम कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Tej…

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री Tej Pratap Yadav ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक अहम घोषणा की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे इस बार महुआ विधानसभा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। Tej Pratap Yadav ने बताया कि उन्होंने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नाम की एक नयी पहल शुरू की है।यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक खुला मंच (ओपन प्लेटफॉर्म) है, जहां हर कोई जुड़ सकता है और समाज के लिए काम कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Tej Pratap Yadav का कहना है कि यह टीम सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने और खासकर युवाओं को आगे लाने का अवसर देगी। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है और युवाओं को नेतृत्व के लिए आगे लाना है। ‘टीम तेज प्रताप’ में लोग लगातार जुड़ रहे हैं और हमारा दरवाजा सबके लिए खुला है।” हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी किसी नई पार्टी की शुरुआत करने का कोई इरादा नहीं है।

RJD से दूरी और भावनात्मक जुड़ाव

Tej Pratap Yadav पहले भी यह संकेत दे चुके थे कि अगर राजद उन्हें महुआ से टिकट नहीं देती है, तो वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि वे वर्षों से महुआ के लिए काम कर रहे हैं और वहां की जनता के साथ उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कहा, “महुआ मेरी कर्मभूमि है। वहां की जनता का भरोसा मेरे साथ है। मैं महुआ को जिला बनवाने के लिए काम करूंगा। अगर राजद ने किसी और को टिकट दिया, तो जनता उसे हरवा देगी।”

BREAKING: तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, बिहार के महुआ सीट से लड़ेंगे  निर्दलीय चुनाव; बोले- विरोधियों को खुजली होने लगी है | Republic Bharat

बिहार में कब होंगे मतदान?

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच कराए जाएंगे। यह चुनाव संभवतः दो या तीन चरणों में होंगे, क्योंकि इस दौरान दिवाली (20 अक्टूबर) और छठ पूजा (28 अक्टूबर) जैसे त्योहार भी आएंगे।

चुनाव आयोग ने 25 जून 2025 से वोटर लिस्ट की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (Special Intensive Revision – SIR) शुरू की है, जिसमें घर-घर जाकर नामों की पुष्टि की जा रही है। 1 अगस्त को प्रारंभिक वोटर लिस्ट जारी होगी, और 30 सितंबर तक अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

चुनाव में दिलचस्प मुकाबला तय

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि Tej Pratap Yadav का यह कदम राजद के लिए एक नई चुनौती बन सकता है। खासकर महुआ सीट पर मुकाबला अब पहले से कहीं ज्यादा रोचक हो गया है। अब देखना होगा कि तेज प्रताप यादव की स्वतंत्र छवि और ‘टीम तेज प्रताप’ की नई रणनीति उन्हें कितनी सफलता दिला पाती है।

यह भी पढ़ें-लालू परिवार में छिड़ा गृहयुद्ध! Tej Pratap Yadav के इस फैसले ने बढ़ाई सियासी हलचल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।