इस प्यार को क्या नाम दूं! Aligarh में अपनी बेटी की ननद के बेटे संग भागी 3 बच्चों की मां

Summary :

Aligarh जिले में बेमेल मोहब्बत की खबरें अभी शांत नहीं हुई थीं कि अब हाथरस जिले से भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला, जो तीन बच्चों की मां है, वह अपने ही रिश्तेदार के 14 साल के बेटे के साथ प्रेम में पड़ने के बाद फरार हो गई। ये मामला चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला Aligarh के जलाली क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी शादी हाथरस के मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति से हुई थी।…

Aligarh जिले में बेमेल मोहब्बत की खबरें अभी शांत नहीं हुई थीं कि अब हाथरस जिले से भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला, जो तीन बच्चों की मां है, वह अपने ही रिश्तेदार के 14 साल के बेटे के साथ प्रेम में पड़ने के बाद फरार हो गई। ये मामला चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला Aligarh के जलाली क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी शादी हाथरस के मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। उनके दो बेटियां और तीन बेटे हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। महिला की बड़ी बेटी की ननद अक्सर उनके घर आती-जाती रहती थी। इसी दौरान उस महिला की नजर उसके मंझले बेटे पर पड़ी, जो केवल 14 साल का है। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और एक दिन उन्होंने घर छोड़कर भाग जाने की योजना बना ली।

21 जुलाई को हुआ घटनाक्रम

Aligarh की रहने वाली ये महिला 21 जुलाई की शाम को उस घर आई जब घर के पुरुष सदस्य बाहर थे। करीब शाम 5 बजे उसने किशोर को बहलाया-फुसलाया और अपने साथ लेकर निकल गई। रास्ते में किशोर की Bhabhi ने उन्हें जाते हुए देख लिया और रोकने की कोशिश की। लेकिन महिला ने किसी की एक न सुनी और किशोर को लेकर चली गई। जब पिता बाजार से लौटे और बेटे के बारे में पूछा, तब परिजनों को पूरे मामले का पता चला। इसके बाद उन्होंने अपने जान-पहचान और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी देखें-Mohan Bhagwat Meets Muslim Clerics News: RSS प्रमुख से मिले मुस्लिम मौलाना, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

तीन दिन तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर 24 जुलाई को परिवार थाने पहुंचा और महिला व किशोर के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। Aligarh पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया और तलाश शुरू कर दी है। इस अजीब प्रेम कहानी ने पुलिस को भी चौंका दिया है, क्योंकि मामला नाबालिग और विवाहित महिला से जुड़ा हुआ है।

Mother Accuses Neighbor of Abducting Minor Daughter in Prayagraj नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप, केस, Prayagraj Hindi News - Hindustan

पुलिस कर रही तलाश

फिलहाल Aligarh पुलिस टीम महिला और किशोर की खोजबीन में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। परिजन भी दोनों के जल्दी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

Madhya Pradesh : रेप नहीं कर पाने पर नाबालिग की हत्या, गांव का ही निकला आरोपी - Youth killed a minor girl after failing to rape her sheore madhya pradesh LCLG - AajTak

यह भी पढ़ें-Hotel में रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने पकड़ा तो, सड़क पर नंगा भागा प्रेमी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।