Bihar Elections 2025: तारीखों की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज, अब तेजस्वी यादव ने खेला ये बड़ा दांव

Summary :

Tejashwi Yadav Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा होते ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए बड़ा ऐलान किया। पटना में आयोजित एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने कहा कि अब समय आ गया है बिहार में बदलाव का। उन्होंने कहा कि यह प्रेस वार्ता सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक है क्योंकि आज से बदलाव की…

Tejashwi Yadav Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा होते ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए बड़ा ऐलान किया। पटना में आयोजित एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने कहा कि अब समय आ गया है बिहार में बदलाव का। उन्होंने कहा कि यह प्रेस वार्ता सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक है क्योंकि आज से बदलाव की नींव रखी जा रही है।

Tejashwi Yadav Announcement: तेजस्वी यादव की क्रांतिकारी घोषणा

तेजस्वी ने ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो बिहार में हर उस परिवार को जिसमें कोई सरकारी नौकरी में नहीं है, 20 दिनों के भीतर एक अधिनियम लाकर सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने इसे “क्रांतिकारी निर्णय” बताया और कहा कि यह उनकी पहली घोषणा है, आगे भी कई योजनाएं सामने लाई जाएंगी।

Tejashwi Yadav Announcement
बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने खेला बड़ा दांव, PHOTO(social media)

Tejashwi Yadav government Job Promise: नौकरी नहीं, बेरोजगारी भत्ता दे रही है सरकार

तेजस्वी यादव ने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रही है, जबकि उन्हें स्थायी रोजगार की योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सोच सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ठोस योजनाओं पर आधारित है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना को वैज्ञानिक तरीके से लागू किया जाएगा और उनके पास इसके लिए सभी आवश्यक आंकड़े और रणनीति मौजूद है।

Bihar Assembly Elections 2025: तेजस्वी का सरकार पर तंज

तेजस्वी ने मौजूदा एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जिन योजनाओं की बात सरकार कर रही है, वे सारी घोषणाएं पहले से ही राजद द्वारा की जा चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि 17 महीने की अपनी पिछली सरकार में उन्होंने करीब 5 लाख युवाओं को नौकरियां दी थीं।

Tejashwi Yadav Announcement
बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने खेला बड़ा दांव, PHOTO(social media)

आर्थिक और सामाजिक न्याय का वादा

तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि वे केवल भाषण नहीं दे रहे, बल्कि उनके पास साफ नीयत और ठोस योजना है। उन्होंने कहा कि वे केवल सामाजिक न्याय नहीं बल्कि आर्थिक न्याय भी सुनिश्चित करेंगे। तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि जो वादे वे कर रहे हैं, वे पूरी तरह से व्यावहारिक (फिजिबल) हैं और उन्हें लागू किया जा सकता है।

Tejashwi Yadav Announcement
बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने खेला बड़ा दांव, PHOTO(social media)

“हर घर नौकरी” का वादा

राजद नेता ने कहा कि बीते 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार के लोगों को सिर्फ असुरक्षा दी है। अब समय है कि हर घर में सरकारी नौकरी पहुंचे। तेजस्वी ने कहा कि वे एक “करेक्ट और परफेक्ट” सरकार देंगे जो जनता के हर वर्ग की चिंता करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में तेजस्वी यादव ने विश्वास जताया कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है और उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता राजद को आशीर्वाद देगी।

ये भी पढ़ें: जनसुराज ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, इन 9 प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।