बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद से पांच विधान पार्षदों (एमएलसी) के इस्तीफा और उनके जदयू में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार घर में ”छुपकर” यही काम कर रहे थे।
आरक्षण के मुद्दे पर राजभवन में राजद प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पार्टी से इस्तीफों के बारे में सवाल करने पर तेजस्वी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान 90 दिन तक घर में ”छुपकर” वे इसी काम में लगे हुए थे।’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ ऐसे ही कामों में अपनी उर्जा लगा रहे हैं।’’ तेजस्वी ने कहा कि इस ”भगदड” से प्रदेश की जनता को नहीं बल्कि नीतीश जी को फायदा हुआ है। उन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए लेकिन बिहार की जनता आने वाले कुछ दिनों में सबक सिखायेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि ‘‘वह हमारे अभिभावक समान हैं ।’’ कारोना वायरस संक्रमित और वर्तमान में पटना के एम्स में इलाजरत रघुवंश के बारे में तेजस्वी ने कहा कि वे जब स्वस्थ हो जाएंगे तो उनसे बातचीत करेंगे ।


Download Android App
Download iOS App



