बिहार विधानसभा चुनावों में सभी नेता एक दूसरे पर निशाना साध कर खुदको दुसरो से बेहतर साबित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे पीएम मोदी ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो दल जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम हैं, जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं, वो लोग बिहार के लोगों को विकास के वादे कर रहे हैं।
पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वो देश के पीएम हैं, कुछ भी बोल सकते हैं। पीएम के जंगलराज वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है, लेकिन वो आए थे तो उन्हें बिहार के विशेष पैकेज, बेरोज़गारी, भूखमरी पर बोलना चाहिए था, लोगों की उम्मीद थी कि वो इस पर बोलेंगे लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं बोला। बता दें कि बुधवार को मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री आरजेडी के चुनावी वादे को लेकर खूब बरसे थे।
10 नवंबर के बाद CM नीतीश अपने पद को नहीं रख पाएंगे बरकरार, बनेगी BJP-LJP की सरकार : चिराग
पीएम मोदी ने कहा था कि सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के आने का मतलब है, नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज करार दिया। उन्होंने आगे कहा, आप कल्पना कर सकते हैं, एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा। जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App



