बृहस्पतिवार की सुबह से राजस्थान के तीन शहरों में निकाय चुनाव के पहले चरण में के लिए लोग वोट डाल रहे है। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ जो शाम 5.30 बजे तक चलेगा। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है जहां 16 लाख से अधिक मतदाता 951 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि जयपुर हैरिटेज के 100, जोधपुर उत्तर के 80 और कोटा उत्तर के 70 कुल 250 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है जहां क्रमश: 430, 296 और 225 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में 2761 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



