सूर्यकुमार ने खेली विस्फोटक पारी तो रवि शास्त्री और सहवाग ने बांधे तारीफों के पुल, हरभजन ने कसा तंज

Summary :

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच में 5 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दे दी। इस जीत के साथ ही प्लेऑफ में अपनी जगह मुंबई इंडियंस ने पक्की कर ली है।

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच में 5 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दे दी। इस जीत के साथ ही प्लेऑफ में अपनी जगह मुंबई इंडियंस ने पक्की कर ली है। बैंगलोर के खिलाफ मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव हीरो के रूप में सामने आए। 
सूर्यकुमार ने नाबाद 79 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को यह जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव को इनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। सूर्यकुमार ने अपनी इस पारी में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन सिर्फ 43 गेंदों में बनाए। 
टीम इंडिया के पूर्व सलामी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सूर्यकुमार यादव की इस तूफानी पारी की प्रशंसा करते हुए ट्वीट में लिखा,बंदे में दम है, जल्दी नंबर आएगा। नो डाउट एक सीजन में लगातार तीन विस्फोटक पारी। मुंबई की बेहतरीन जीत। 

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव की इस पारी की तारीफ भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्‍त्री ने भी की। रवि शास्‍त्री ने ट्वीट में लिखा, सूर्य नमस्कार। मजबूत बने रहें और धैर्य रखें। 

सिलेक्टर्स पर फिर कसा हरभजन ने तंज
सिलेक्टर्स ने टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शामिल नहीं किया है। इसके बाद पूर्व लेग स्पिनर हरभजन  सिंह ने सवाल उठाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था। इसके बाद सूर्यकुुमार की मैच में जबरदस्त पारी के बाद हरभजन ने ट्वीट करते हुए कहा, फिर बेहतर पारी। उम्मीद है सिलेक्टर्स ने खेलते हुए देखा होगा। 

सोशल मीडिया पर बहस हरभजन सिंह के इस ट्वीट के बाद छिड़ गई। हरभजन के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा, चयनकर्ताओं को 15 खिलाड़ी चुनना होता है। कृपया, बताएं कि किस खिलाड़ी का चयन हुआ है और उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। यादव को पहले इंडिया ए टीम में लिया गया था। लेकिन, उनको वहां अपने सिलेक्शन को साबित करना चाहिए था।

सूर्यकुमार यादव की आलोचना एक यूजर ने करते हुए कहा, उस पर अटैक करने वालों को अपनी जानकारी दुरूस्त करना चाहिए। उसके फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालना चाहिए। ऐसे भी प्लेयर्स हैं जिनका सिलेक्शन हुआ और वे उस पर खरे नहीं उतरे। ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी और वरुण चक्रवर्ती। मैं और भी नाम गिना सकता हूं। क्योंकि, फेहरिस्त लंबी है।

इस सीजन में 362 रन सूर्यकुमार ने बनाए 
आईपीएल के 13वें सीजन में अब तक सूर्यकुमार यादव ने 12 मुकाबलों में 362 रन 40.22 की औसत से बनाए हैं। जबकि आईपीएल में 97 मैच खेलते हुए 1406 रन 29.84 की औसत से बनाए हैं। 

Desk Team